फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम और बूथ स्तर पर सम्मेलन करेगी भाजपा : तीरथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। 2019 में होने वाले लोक सभा चुनावों की तैयारी को लेकर पार्टी ग्राम पंचायत व बूथ स्तर पर पूरे प्रदेश में सम्मेलन आयोजित करेगी। इस दौरान लोगों को केंद्र की मोदी सरकार के चार साल में किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने दी। शनिवार को मुनिकीरेती स्थित एक होटल में तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि बीते 11 से 12 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोक सभा चुनावों की तैयारियों के लिए सभी प्रदेशों के पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया था। उन्होंने कहा तीन राज्यों में हुए चुनाव नतीजों से पार्टी का वोट प्रतिशत कम नहीं बल्कि बढ़ा है। उत्तराखंड में 2019 होने वाले लोक सभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी खास तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मोदी ही एक विकल्प है। इन चार सालों में मोदी की ओर से किए गए कार्यों के आधार पर देश में उनकी मांग बढ़ी है।

एनआईटी स्थानांतरण की मंशा नहीं
श्रीनगर गढ़वाल में एनआईटी के स्थानांतरण के एक सवाल के जवाब मेें उन्होंने कहा कि एनआईटी के अधिकारियों की गड़बड़ी के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। सरकार की मंशा श्रीनगर गढ़वाल से एनआईटी हटाने की मंशा कतई नहीं है। पौड़ी लोक सभा से चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, राकेश भट्ट, दिनेश भट्ट, पुष्पा ध्यानी, बीना जोशी, सोबिता भंडारी, भगवती काला, दिनेश कोटियाल, राकेश सेंगर, शंभू पासवान, जयप्रकाश कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें