फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को इंडिया नहीं भारत बनाना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कथा वाचक संत गोपाल मणि ने कहा कि देश को इंडिया नही भारत बनाना पड़ेगा और ये काम गोमाता ही कर सकती हैं। त्रिवेणी घाट परिसर में आयोजित गोकथा के दूसरे दिन कथा वाचक गोपाल मणि ने कहा कि वेद कहता है गाय पशु नहीं माता है, लेकिन गो माता की हत्या कर कत्ल खानों में कटवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में तो राम और कृष्ण नंगे पैर सिर झुकाये गोमाता के पीछे चलते थे। जितने भी ज्योतिर्लिंग है वह सब गो के दूध से ही प्रकट हुए हैं।
विज्ञापन

इस देश में खेतों से सीता और गो के दूध से बनी खीर खाने से राम और दूध पीने से गीता का प्रकाट्य हुआ है। इस अवसर पर सीता शरण महाराज ने कहा गो के चरण पड़ते ही मिट्टी गोरज बनकर प्रसाद बन जाती है। गोमाता के गोबर गैस से इस देश के चूल्हे व वाहन चलने चाहिए। इस मौके पर राधेश्याम नौटियाल, गौरव मैठानी, सुभाष नौटियाल, कुलानंद कंसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें