फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता कसे कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। भाजपा डोईवाला मंडल कार्यसमिति की बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने और लोक सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटों पर जीत के लिए कमर कसने का भी आह्वान किया है।
वन विश्राम गृह लच्छीवाला परिसर में बुधवार को भाजपा डोईवाला मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई। इस अवसर पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गीत गाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा ने कहा कि राफेल डील में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से कांग्रेस संगठन बेनकाब हो गया है। देश को गुमराह करने पर जनता लोकसभा चुनावों में सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों से जनता संतुष्ट है। बूथ स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके अलावा सेल्फी विद वाल कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस से जुड़े प्रताप सिंह तरियाल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिला मंत्री दिनेश सजवाण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपुल मेंडोली, मंडल अध्यक्ष एसएस प्रधान, महामंत्री संजीव लोधी, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज, भाजयुमो मंडल महामंत्री ललित पंत, गोपाल शर्मा, सतेंद्र चौधरी, लच्छीराम लोधी, चंद्रकला ध्यानी, रूपचंद लोधी, अनिल कुमार, परमानंद बलूनी, प्रेमकुमार, ऊषा कोठारी, आशा कोठारी, सुशील वर्मा, बख्तावर सिंह, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें