फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैखोफ लोगों ने हाईवे पर जमा कर दी खनन सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। श्यामपुर में नाथ कांपलेक्स के समीप हाईवे पर खनन सामग्री जमा कर धड़ल्ले से व्यावसाय किया जा रहा है। कई लोग इस खनन सामग्री से फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बुधवार को खैरीखुर्द के सुखदेव बलूनी स्कूटर से गिरकर घायल हो गए। हाईवे पर लोगों ने खनन सामग्री जमा करने का अड्डा बना दिया है। हाईवे के किनारे रेत, बजरी, पत्थर भारी पैमाने में जमा किया हुआ है। इस कारण कई लोग यहां पर फिसलकर चोटिल हो गए हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को स्थानीय निवासी सुखदेव बलूनी अपने स्कूटर से जा रहे थे तो बजरी में फिसल कर गिर गए। उनकी आंख में हल्की चोटें आई हैं। इतना ही नहीं समीप में कई स्कूल भी हैं। जब स्कूल की छुट्टी होती है तो बच्चे भी साइकिल से घर जाते हैं। सड़क पर खनन सामग्री होने के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में जब खनन निरीक्षक कुंदन सालार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यहां पर कोई खनिज भंडारण का लाइसेंस नहीं है। जहां अवैध भंडारण हो रखा है, उसकी जिसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी है।
डॉ. गुसांई के निधन पर शोक
श्यामपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एसबीएस गुसांई (65) वर्ष के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने दुख व्यक्त किया है। डॉ. गुसांई होम्योपैथी के चिकित्सक थे। आंतों में संक्रमण होने के बाद एम्स में उनका दो दिन पहले निधन हो गया था। डॉ. गुसांई के उनके निधन पर क्षेत्र के धर्मानंद लखेड़ा, देवी प्रसाद व्यास, डॉ. एके नवानी, डा. उप्रैती, रमेश शर्मा, शिवानंद जोशी, नागेश्वर दत्त शर्मा आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें