फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा कलेक्शन समेत 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। नगर पालिका परिषद डोईवाला बोर्ड बैठक में निजी स्थानों पर लगने वाले हाट बाजार के लिए प्रतिमाह शुल्क तय किया गया है। इसके अलावा सभी 20 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बोर्ट बैठक में 12 प्रस्ताव पारित किए गए। मुख्य रूप से पथ प्रकाश उपकरणों, कीटनाशकों के क्रय, वार्डों में कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था, वेस्टपीकर वाहन खरीदने, निजी भूमि पर लगने वाली हाट बाजार पर प्रतिमाह 2000 रुपये शुल्क वसूलने, सार्वजनिक स्थानों पर लगने वाली हाट बाजार का चिह्निीकरण कर वार्षिक ठेका दिए जाने पर स्वीकृति प्रदान की गई। बोर्ड द्वारा ठेकेदारी नियंत्रण एवं पंजीकरण उपविधि- 2016 के अंतर्गत करारोपण और तहबाजारी का ठेका किए जाने पर सहमति बनी। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा अवधि को 31 मार्च 2020 तक बढ़ाया गया। 20 पर्यावरण मित्रों को बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया गया। सभासद मनीष धीमान ने वार्ड एक का नाम सावरकर नगर और कुड़कावाला डोईवाला मार्ग का नाम वीरांगना अवंतीबाई लोधी मार्ग रखने का प्रस्ताव रखा। बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान, बलविंद्र सिंह, नरेश मनवाल, संगीता डोभाल, प्रियंका मनवाल, राजेश भट्ट, संदीप सिंह नेगी, प्रदीप सिंह, लक्ष्मी, रेणु देवी, गौरव मल्होत्रा, गीता खत्री, अब्दुल कादिर, तौफीक अली, शिवानी, सुनीता सैनी, दीपिका नेगी, सुषमा कोठारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें