फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को बच्चों की शिक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । सरस्वती शिशु मंदिर की ओर से नेहरू ग्राम में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। नेहरू ग्राम स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित ग्राम गोष्ठी का राज्यमंत्री ज्ञान सिंह ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालयों की ओर से किए जा रहे ग्राम गोष्ठियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

बच्चों को विद्यालय भेजना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना हम सब का कर्तव्य है। पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने ग्राम गोष्ठी में मौजूद सभी लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। इस अवसर प्रधानाचार्य सरोज गुप्ता, पुरुषोत्तम बिजल्वाण, सुमित थपलियाल, शिशुपाल रावत, रविंद्र रावत, बृज सिंह बिष्ट, नीलम ममगाईं, अनिता रयाल, चारू रस्तोगी, अनुरंजन बहुगुणा, बॉबी अग्रवाल, सुधीर ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें