फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर डोईवाला में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। वीकेंड पर नगर की सड़कों पर यातायात का अधिक दबाव होने के कारण वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढे़। भानियावाला सौंग पुल से डोईवाला कोतवाली क्रास करने में एक वाहन का बीस मिनट से अधिक का समय लगा। यातायात व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। देहरादून जाने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार के दिन ट्रैफिक की अधिकता रही। हरिद्वार ऋषिकेश भानियावाला तिराहे से शुरू हुआ ट्रैफिक लच्छीवाला तक रुक रुककर चला।
विज्ञापन

करीब 11 बजे से यातायात का अधिक दबाव पड़ने लगा। करीब तीन घंटे तक यातायात बेहद धीमी गति से चला। गौरतलब है कि लच्छीवाला फ्लाईओवर से बाईपास भानियावाला निकलने वाला मार्ग बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो रखा है, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। लिहाजा सारे वाहन नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकले जिससे यातायात का दबाव बना रहा। कोतवाली पुलिस की ओर से व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि देहरादून से आवाजाही करने वाले वाहनों की अधिकता से यातायात का दबाव बढ़ गया था। व्यवस्था बनाने के लिए मुख्य स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें