ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय बालिका पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक स्तर के विद्यालयी बच्चों के लिए मांगल गीत, परंपरागत परिधान, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल की अंकिता को सर्वश्रेष्ठ परिधान पहनने पर प्रथम स्थान दिया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मांगल गीत में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की तृप्ति व शालिनी प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीपोखरी की गरिमा व रिमझिम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि मांगल गीत के बालक वर्ग में शुभम, राइंका आईडीपीएल के महावीर सिंह ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मौलिक लेखन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रियंका प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीपोखरी की अंजलि द्वितीय रही। जबकि मौलिक लेखन के बालक वर्ग में श्यामपुर के रीतागढ़ी इंटर कॉलेज के नितेश चमोली प्रथम रहे।
परंपरागत परिधान प्रतियोगिता में राइंका आईडीपीएल की अंकिता ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की गंगा रतूड़ी द्वितीय रहे। बालक वर्ग में रीतागढ़ी इंटर कॉलेज श्यामपुर के नितेश चमोली ने सर्वश्रेष्ठ परंपरागत परिधान पहना। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पुष्पा यादव, सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास की आंचल सेमवाल ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नंदा जोशी, लक्ष्मी चमोला, इंदूकाला, हेमलता कोटियाल आदि उपस्थित रहे।