ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । नगर पंचायत स्वर्गाश्रम ने कूड़ा निस्तारण मशीन को स्थापित करने के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि को समतलीकरण करने काम शुरू कर दिया है। जेसीबी की मदद से भूमि को समतल किया जा रहा है। संभवत तीन माह बाद इस भूमि पर कूड़ा निस्तारण मशीन कार्य करना शुरू कर देगी। नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने बताया कि विगत नवंबर 2018 को परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने परमार्थ निकेतन परिसर में लगे कूड़ा निस्तारण मशीन को नगर पंचायत को देने की घोषणा की थी।
उन्होंने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि का समतलीकरण कार्य शुरू कर दिया है। समतलीय करण का कार्य पूरा होने के बाद इसके चारों ओर चारदीवारी का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस कार्य को पूरा करने लिए लगभग 50 लाख का बजट लगेगा। चारदीवारी का कार्य पूरा करने के लिए राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत तीस लाख रुपये नगर पंचायत को मिले हैं। बाकी शेष कार्य को पूरा करने के लिए जो ग्रांट शासन की ओर से नगर पंचायत को मिलेगी उससे कार्य पूरा किया जाएगा।