फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होप वे पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। होप वे पब्लिक स्कूल जौलीग्रांट के दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा को दिखाया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आयुष जोशी रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार रावत ने कहा कि खेलों का छात्र जीवन में बड़ा महत्व होता है। विद्यालय प्रबंधक सुशील बिज्लवाण ने कहा कि विद्यालय बच्चों में खेलों के प्रति रुचि का सृजन भी कर रहा है। प्राथमिक स्तर पर जलेबी दौड़, मेढ़क दौड़, तीन टांग दौड़, नींबू दौड़, 30 मीटर दौड़, 40 मीटर दौड़ और बस्ता दौड़ का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में साहित्य सिंह, संतोष भंडारी, शुभाशीश, बालिका वर्ग में गीता मेहरा, आराध्य रावत, स्नेहा चौहान, प्रियांशु, अनुज, विकास चमोली, निहारिका, खुशी, आयुष बरमोला, हेंमत चौहान, अक्षिता उनियाल, गार्गी धस्माना, खुशी नेगी, अंश पुंडीर, सन्नी थापा, सक्षम थपलियाल, जिशान अली, अदिती कंडवाल, शिंवाशी सना आदि ने स्थान बनाया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक ट्यूलिप सदन ने पाकर प्रथम स्थान बनाया। दूसरे स्थान पर लोटस सदन और तीसरे पर मैरीगोल्ड रहा। कार्यक्रम में राजेश्वरी बिज्लवाण, दुर्गलता बागरी, प्रियंका, सरिता कुकरेती, कुलदीप, प्रतीक्षा, पूजा नेगी, नीमा, नवीन जोशी, रिशु रावत, मीना बलूनी, शांभवी बडोनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें