फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरा रेजीमेंट मेरठ ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
डोब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शहीद मंजीत सिंह चौहान मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब मेरठ की डोगरा रेजीमेंट ने जीत लिया है। समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। भानियावाला के खेल मैदान पर देर रात तक शहीद मंजीत सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल यूूरी इंटरनेशनल भानियावाला ने स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को 25-14 और 25-19 से हराकर अपने नाम किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में डोगरा रेजीमेंट मेरठ ने गोयल क्लब जौलीग्रांट को 25-18 और 15-07 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खिताब के लिए संघर्ष किया। अंत में डोगरा रेजीमेंट मेरठ ने यूरी इंटरनेशनल को 25-18, 25-22 और 25-14 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। समापन पर भाजपा डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी और प्रतियोगिता के आयोजक संगम क्लब के अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वॉलीबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए क्लब हर स्तर पर प्रयास कर रहा है। समापन पर नगर सभासद ईश्वर रौथाण, सचिव यशपाल चौहान, सैमी मसीह, ललित जायसवाल, दीपक चौहान, रवि चौहान, अवतार सिंह, कुंवर सिंह, अनुराग गोयल आदि तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें