फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौराड़ी भानियावाला क्षेत्र में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। गर्मी शुरू होते ही बौराड़ी भानियावाला क्षेत्र में पेयजल समस्या बढ़ने लगी है। घरों में पर्याप्त पेयजल नहीं पहुंचने से लोगों को दिक्कतें उठाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। समस्या से त्रस्त लोगों ने उपजिलाधिकारी डोईवाला को ज्ञापन देकर समस्या निदान की गुहार लगाई है। नगर पालिका डोईवाला के बौराड़ी भानियावाला क्षेत्र के लोगों ने उपजिलाधिकारी डोईवाला को दिए ज्ञापन में बताया कि पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में पेयजल समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

घरों में पर्याप्त पेयजल नहीं आने से रोजमर्रा के जरूरी कामों में बाधा पड़ने लगी है। गर्मी बढ़ते ही पेयजल की अधिक खपत हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने बताया कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन ठोस कार्रवाई नही होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। ज्ञापन के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जयेंद्र तोपवाल, मानवेन्द्र रावत, गोपाल सिंह, वीरपाल, किशन सिंह, रमेश तोपवाल, शीशपाल सिंह, विनोद रावत आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें