फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार और घोटालों से भरा : गहलोत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

डोईवाला। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार और घोटालों से भरा हुआ है। मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री गहलोत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता मजबूत सरकार चाहती है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रही है। मोदी सरकार ने 55 माह के कार्यकाल में एतिहासिक विकास कार्य किए हैं, जिससे जनता संतुष्ट है। कांग्रेस सरकार ने दस साल के शासनकाल में 12 लाख करोड़ रुपये के घपले किए। कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार से भरा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार ऐसे लोगों से देश की रक्षा करेगा। भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने का काम करे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, राजपुर विधायक खजानदास, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, भगवती प्रसाद, नवीन चौधरी, दिनेश सजवाण, संपूर्ण सिंह रावत, विपुल मैंदोली, त्रिलोक रावत, भाजयुमो भानियावाला मंडल अध्यक्ष गौरव जोशी आदि तमाम भाजपाई मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें