डोईवाला। रेनसां द्रोण स्कूल में रविवार को आयोजित की गई कंप्यूटर सांइस और एआई रोबोटिक्स प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकि और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भविष्य की जरूरतों के अनुसार रोबोट प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। रविवार को डोईवाला स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित की गई प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक मनीष वत्स ने किया। उन्होंने कहा कि एआई और रोबोटिक्स मॉडलों के माध्यम से छात्रों ने भविष्य की समस्याओं से लेकर उनके निदान का खाका तैयार किया है। प्रदर्शनी के माध्यम से उनकी रचनात्मक कौशल और तकनीकी ज्ञान में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण मार्स पर जीवन रहा। जिसमें छात्रों ने दिखाया कि भविष्य में रोबोटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से मनुष्य लाल ग्रह पर सुरक्षित और स्मार्ट जीवन जी सकता है। इस दौरान रश्मि नेगी, ऋचा बंसल, लक्ष्मी डोभाल, संजय जिंदल, संदीप सिंह आदि तमाम शिक्षिक-शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे। संवाद