फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नी क्लब और हरिपुर ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
सन्नी क्लब और हरिपुर ने जीते मुकाबले
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
श्यामपुर। स्व. धूम सिंह कंडारी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से द्वितीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। भल्लाफार्म में हुए इस आयोजन के पहले मुकाबले में सन्नी क्लब ने सीड क्लब को करारी मात दी।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच का शुभारंभ ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान शाकुंबरी बिष्ट, प्रधान सतीश रावत, क्लब संस्थापक मानवेंद्र कंडारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर क्लब संस्थापक मानवेंद्र कंडारी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाना है। पहला मैच सन्नी क्लब ने 25-17, 25-20 से जीता। दूसरा मैच हरिपुर व सीएस क्लब के बीच खेला गया। इसमें हरिपुर ने सीएस क्लब को 21-15, 21-9 से पराजित किया। इस दौरान राजेश व्यास, प्रदीप चंद्रा, संजीव चौहान, भगवती रतूड़ी, शिवप्रसाद रतूड़ी, मनीष, राजेश रावत, क्लब अध्यक्ष विनोद चौहान, कार्यक्रम आयोजक संदीप राणा, टेक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें