फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों में जमा हुए 2829 फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए डोईवाला तहसील में लगभग चार दिनों में 2829 फार्म जमा हो गए। तहसील में नकल खतौनी लेने वाले किसानों की लंबी लाइन बराबर बनी हुई है। तहसील में डाटा एंट्री की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मार्च माह तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किश्त किसानों के खातों तक पहुंचाने के लिए तहसील समेत तमाम विभागों के कर्मचारी पूरी जोर आजमाइश में जुटे हैं। तहसील में सोमवार को 750 किसान अपनी नकल खतौनी लेने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

तहसील में कई विभागों के कर्मचारी फार्म भरवाने से लेकर जमा करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। विभागीय कर्मचारी किसानों को फार्म के लिए सभी जानकारियां मुहैया करा रहे हैं। तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो मनोज मिश्रा ने बताया कि पहले दिन 184 दूसरे दिन 1059, तीसरे दिन 742 और सोमवार चौथे दिन 844 आवेदन जमा हुए हैं। किसानों को फार्म से संबधित सभी सहूलियत दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें