फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के निरीक्षण में नगरायुक्त अनुपस्थित, फोन भी नहीं उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने शुक्रवार को निगम में विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर अधीक्षक निशांत अंसारी अपने कार्यालय में अनुपस्थित मिलीं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा हाल ही में शिकायतें दर्ज कराने के लिए लांच की गई मोबाइल एप सुविधा भी दिखावा साबित हुई। मेयर जब मुख्य नगर आयुक्त प्रेमलाल के कार्यालय पहुंची तो उन्हें अनुपस्थित पाया। हैरानी की बात यह रही कि मौके से ही उन्होंने करीब 10 बार मुख्य नगर आयुक्त को फोन मिलाया लेकिन उठा नहीं।
विज्ञापन

करीब 12 बजे मुख्य नगर आयुक्त मेयर कार्यालय में पहुंचे तो उन्होंने बताया कि फोन साइलेंट में लगा हुआ था इसलिए उठा नहीं। इसके बाद उन्होंने मेयर को अपना पर्सनल नंबर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान मेयर ने पथ प्रकाश अनुभाग की पड़ताल की। उन्होंने क्लर्क ललित नौटियाल से कहा कि निगम के लोगों की शिकायत है कि उनका फोन एक बार में नहीं उठता है। मेयर जब जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय पहुंची तो वहां लगे सर्वर बंद के पोस्टर देखने को मिला। उन्होंने विभाग के डाटा ऑपरेटर दरमयान पंवार से स्पष्टीकरण मांगा।
आचार संहिता से पूर्व टेंडर प्रक्रिया शुरू हो
मेयर ने सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण के कार्यालय का भी जायजा लिया। फाइलों की धीमी चाल पर मेयर खफा हो गईं और कहा कि आचार संहिता लागू हो जाएगी तभी फाइलें आगे बढ़ पाएंगी क्या। इस दौरान उन्होंने एई को हिदायत देते हुए कहा कि आचार संहिता लागू होने से पूर्व निर्माण कार्यों के लिए टेेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन


जांच से पहले एसएनए बोले कोई अनियमितता नहीं हुई
- आदर्श नगर सोसाइटी की जमीन के टैक्स पंजीकरण में गड़बड़ी पर मेयर और अफसरों के सुर अलग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। आदर्श नगर सोसायटी की जमीन का टैक्स पंजीकरण में गड़बड़ी की शिकायत पर सहायक नगर आयुक्त (एसएनए) और मेयर के अलग-अलग सुर बने रहे। एसएनए लगातार कहते रहे कि कोई अनियमितता नहीं हुई है। जबकि मेयर ने स्पष्ट किया कि लगातार शिकायतें आ रही हैं कि साजिशन आनन-फानन में हाउस टैक्स चढ़ाया गया है। मेयर ने कहा कि मामला कोर्ट में होने के बावजूद किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया गया इसकी जांच होनी चाहिए।
विदित हो कि आदर्श नगर सोसाइटी की एक जमीन पर मालिकाना हक का विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को एक पक्ष पर निगम अफसरों से साठगांठ कर गृहकर अपने नाम चढ़वाने का आरोप लगा है। इसको नगर भर में निगम की कार्यप्रणाली को लेकर प्रश्नचिन्ह उठ रहे हैं। आर्दश नगर सोसायटी मामले में अनियमितता प्रकाश में आने के बाद मेयर अनिता ममगाईं ने जांच टीम बनाने की संस्तुति की है। इसी को लेकर शुक्रवार को जब एसएनए उत्तम सिंह नेगी को भी जांच कमेटी में रहने की बात मेयर ने कही तो वे असहज हो उठे। एसएनए ने कहा कि उन्हें पहले ही दोषी मान लिया गया है, लिहाजा उन्हें जांच टीम में न रखा जाए।
नगर आयुक्त बोले आरोप लगने दो, स्थानांतरण ही तो होगा
मेयर ने कहा कि समाचार पत्रों में लगातार निगम की गड़बड़ियां प्रकाशित हो रही हैं। आम लोगों की ओर से भी लगातार शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रवृत्ति ठीक नहीं है। जनता के प्रति हमारी जवाबदेही है। लिहाजा चूक कहां हो रही है उसे जानें और सुधारें। इस पर मुख्य नगर आयुक्त प्रेमलाल ने कहा कि अखबारों की सुर्खियों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। ज्यादा से ज्यादा ट्रांसफर ही तो होगा। उनके इस जवाब से मेयर भी असहज हो बैठीं। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों की जवाबदेही के प्रति ये रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें