ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकार कल्याण समिति के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। रविवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित श्री कबीर चौरा आश्रम में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मृति चिह्न व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके उत्तराधिकारी देश की धरोहर हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में उत्तराखंड की महान भूमिका रही है। महान स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम अंकित कराया है। यदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान न दिया होता तो आज देश की स्थिति बहुत अलग होती।
इस अवसर पर विधायक महेंद्र भट्ट, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र प्रदीप दास, कैप्टन दलवीर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप शास्त्री, संजय शास्त्री , उषा रावत, अजीत कुमार शर्मा, भारत भूषण, डॉ.एमआर सकलानी, मुकेश नारायण, कमलेश प्रसाद रतूड़ी आदि सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में सरदार दर्शन सिंह, स्वरूप सिंह,आनंद सिंह बिष्ट, देवी भूषण, साधु सिंह आदि मौजूद थे।