फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब पृष्ठभूमि के लोगों को सुविधाएं पहुंचाएगा एम्स : प्रो. रविकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश व टीएचडीसी सेवा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आईडीपीएल स्थित कृष्णानगर कॉलोनी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर तथा आसपास के क्षेत्रों से 190 मरीजों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर में पहुंचे मरीजों को एम्स चिकित्सकों ने उचित परामर्श व मुफ्त दवाइयां वितरित कंी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एम्स संस्थान के आउटरीच सेल के धन्वंतरी अभियान के तहत किया गया। एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित इलाकों में एम्स गरीबों के लिए निरंतर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा। उन्होंने बताया कि संस्थान के धन्वंतरी अभियान के तहत एक कम्यूनिटी सर्विस मॉडल तैयार किया गया है। इसके तहत वर्षभर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे इलाकों में शिविर आयोजित कर गरीब पृष्ठभूमि के लोगों को उपचार दिया जाएगा। धन्वंतरी अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि एम्स संस्थान और सेवा टीएचडीसी के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र की मलिन बस्तियों व चिकित्सा सुविधा विहीन इलाकों में भविष्य में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर में एम्स के बाल रोग विभाग, स्त्री रोग, नेत्र, चर्मरोग व कम्यूनिटी एंड फेमिली मेडिसिन विभाग के डॉ. संतोष, डॉ. सोनू चौहान, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. वाटसन थोमई, डॉ. अंकिता कौशिक, डॉ. शिल्पा कुमारी, डॉ. प्रतीक निशांत, डॉ. अचला रामावत, डॉ. प्रियंका डोभाल आदि ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान शिविर में लोगों में फंगल इंफेक्शन, स्केबीज, हाईपरटेंशन, शुगर और बच्चों में आंखों में दृष्ट दोष आदि बीमारियां मिलीं। शिविर में टीएचडीसी के एजीएम राजेश्वर गिरि, वरिष्ठ अधिकारी रामलाल, ओमवीर सिंह, सीपी भद्री, एचएन सिंह, ओमप्रकाश नेगी, रिंकी भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें