फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को परिणय सूत्र में बंधेंगे करन और टियारा

Wed, 09 Nov 2016 02:02 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
करन - फोटो : file photo
विज्ञापन
रानीपोखरी स्थित घमंडपुर निवासी और टीवी कलाकार करन शर्मा 16 नवंबर को सुरों की गायिका और इंडियन आइडियल टॉप फाइव की प्रतिभागी टियारा के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। गढ़वाली और मुंबई संस्कृति के मिलन को देखने के लिए उत्तराखंड में टीवी और बॉलीवुड के कई चर्चित चेहरे शामिल होंगे। वहीं, सूबे के कई राजनैतिक हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। मेहमानों को उत्तराखंड के व्यंजन भी परोसे जाएंगे। जिसमें झंगौरे की खीर और आर्से शामिल है।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में एनडीटीवी के इमेजिन चैनल पर प्रसारित ज्योति धारावाहिक से कॅरियर की शुरुआत करने वाले करन शर्मा टिहरी जिले के नागडी गांव के मूल निवासी हैं। सनगांव में जन्मे करन शर्मा का परिवार मुंबई की बहू पाकर बहुत प्रसन्न है। बेटे की शादी की तैयारियों को लेकर परिवार के सदस्य इन दिनों घर पर रंग रोगन और रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र देने में व्यस्त हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो करन शर्मा के पिता रामकिशोर सेमवाल सेना से सेवानिवृत्त हैं। मां उर्मिला देवी गृहणी हैं, परिवार में शर्मा के पांच बहन और दो भाई हैं। चार बहनों की शादी हो चुकी है, एक छोटी बहन हाईस्कूल की छात्रा है। छोटा भाई तीर्थनगरी में प्राइवेट जॉब करता है। परिजनों ने बताया कि शर्मा के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए एंट्री कार्ड मान्य है। इसके लिए उन्होंने अपने रिश्तेदारों को शादी के निमंत्रण कार्ड के साथ एंट्री कार्ड भी चस्पा किया हुआ है। बिना एंट्री कार्ड वालों को विवाह समारोह में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

शादी की ये रहेगी व्यवस्थाएं 
करन शर्मा के बहनोई नरेश उनियाल और मां उर्मिला देवी ने बताया कि 15 को घमंडपुर आवास पर शर्मा की मेहंदी होगी। 16 को वह घोड़ी में सवार होकर घर से भानियावाला स्थित गणपति वेडिंग प्वाइंट के लिए रवाना होंगे। जहां टियारा और करन शादी के सात फेरे में बंधेंगे। 18 नवंबर को रानीपोखरी स्थित हिमानी वेडिंग प्वाइंट में करन का रिसेप्शन पार्टी होगी।
विज्ञापन


ये कलाकार हो सकते हैं शादी में शामिल  
करन के परिजनों ने बताया कि 16 नवंबर को आयोजित शादी समारोह में बॉलीवुड और 80 दशक की अभिनेत्री पूनम ढिल्लो भी शामिल होंगी। साथ ही कलर्स टीवी, जीटीवी, स्टार प्लस चैनल के कई चर्चित कलाकारों की शादी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। करन 10 नवंबर को मुंबई से अपने घर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें