फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीपीएल मार्ग पर गुलदार और झपटमारों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। केनाल गेट हाईवे से नर्सरी गेट तक आईडीपीएल मार्ग पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की तरफ कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। क्षेत्र के लोगों को गुलदार और झपटमारों का डर सता रहा है। बताया गया कि यहां 28 स्ट्रीट लाइटें गई हैं। इनमें से सिर्फ पांच लाइटें ही जल रही हैं। आईडीपीएल से एम्स की ओर जाने वाले मार्ग पर हमेशा लोगों की आवाजाही लगी रहती है। एम्स बनने के बाद इस मार्ग पर आवागमन बढ़ा है। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर जंगल होने के कारण टहलने वाले भी काफी संख्या में दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

इसी मार्ग पर थोड़ा आगे जाकर विस्थापित क्षेत्र आता है। यहां हाईवे पर कुछ समय पहले एक सराफ को गोली मारी गई थी। इसके बावजूद आईडीपीएल के मुख्य गेट के पास तथा फैक्ट्री की वर्कशाप के समीप सहित केनाल गेट पर ही स्ट्रीट लाइट जल रही हैं। आए दिन गुलदार की चहलकदमी के बाद भी आईडीपीएल प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। इस संबंध में जब आईडीपीएल के उप कार्मिक प्रबंधक समय सिंह से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि वह अभी बाहर हैं। वापस लौटने के बाद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें