फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खड़कमाफ में लगेंगी 100 स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ग्राम पंचायत खड़कमाफ का क्षेत्र जल्द ही दूधिया रोशनी से नहाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में विधायक निधि से 100 स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की है। साथ ही कई परिवारों को कूड़ेदान वितरित कर सफाई वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार को ग्राम पंचायत खड़क माफ में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के लगने से गुलदार और हाथी सहित अन्य जानवरों के आबादी में घुसने से रोक लगेगी।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम सभा के अंतर्गत विनोद विहार कॉलोनी, गुलजार फार्म और दिल्ली फार्म में विधायक निधि से 100 स्ट्रीट लाइट की घोषणा भी की। उन्होंने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, मोटर मार्ग, विद्युत व्यवस्था आदि क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य चल रहे हैं। इस अवसर पर खड़क माफ ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान स्वरूप सिंह पुंडीर, सुजाता उपाध्याय, रामरतन रतूड़ी, कैप्टन गोविंद सिंह, मंजू जोशी, कुसुम जोशी, गोविंद राणा, कांता प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें