फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग ने सीईओ को 25 तक रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मॉडल स्कूल लच्छीवाला में बाल श्रम की शिकायत पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) देहरादून को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट 25 जून तक आयोग में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। डोईवाला के लच्छीवाला मॉडल स्कूल में बाल श्रम की शिकायत बीते मई माह में अभिभावक राजेश द्विवेदी की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जिलाधिकारी और बाल अधिकार संरक्षण आयोग को की गई थी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आरएस रावत ने 16 मई को विद्यालय पहुंचकर मामले की छानबीन की थी। उन्होंने मामले को गंभीर मानकर विद्यालय के प्रधानाचार्य से जवाब तलब किया था। शिकायतकर्ता राजेश द्विवेदी के पत्र का संज्ञान लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी जांच के लिए निर्देशित किया है। आयोग की अनु सचिव डॉ. रोशनी सती ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को पत्र भेजकर मामले में 25 जून तक आयोग को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें