फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल पुलिस ने दो युवकों को डूबने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गंगा पार जंगल में फंसे एक नेपाली मूल के युवक को जल पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल किनारे पहुंचाया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात गगन बहादुर 26 हसन बहादुर भीटी, जार, नेपाल गंगा में तैरते समय बह गया। बहते हुए वह दूसरी तरफ बने टापू में पहुंच गया। रात के समय जल पुलिस ने उसे ढूंढा मगर सफलता हाथ नहीं लगी। सुबह जल पुलिस ने दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए युवक को सकुशल नदी के किनारे तक लाए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर लक्ष्मणझूला घाट में नहाते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वह गंगा में बहने लगा। तत्काल जल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। रेसक्यू कर जल पुलिस ने करीब दस मिनट में किशोर को रामझूला के पास किरमूलो रैपिट में गोते खा रहे युवक को बाहर निकाला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मंगल कुमार निवासी हरियाणा बताया। रेस्क्यू टीम में अनिल बंसल, अंकुर कुकरेजा, रीतेश, विश्वंभर निषाद, संजय शर्मा और संजय कश्यप शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें