फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता डोईवाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शनिवार को ब्लाक सभागार में आदर्श संस्था की ओर से आयोजित किए गए सम्मान समारोह में चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममंगाई ने हाईस्कूल मैरिट सूची में स्थान पाने वाली अनंता सकलानी, 21वां स्थान प्राप्त करने वाली श्रेया भट्ट, आंकाक्षा, किरण, माया तिवारी, रितु कांबोज, प्रतिभा पाल के अलावा तमाम प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को संस्था का प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चार धाम विकास परिषद उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममंगाई ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की। नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नही है। संस्था संरक्षक मनोज नौटियाल ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी, सीएम के पीआरओ संदीप सिंह सन्नी, ईश्वरचंद अग्रवाल, सुरेशचंद जुयाल, प्रदीप कान्याल, राकेश शर्मा, आरपी घिल्डियाल, नरेंद्र सिंह, शोभित उनियाल, प्रकाश कोठारी, सूरज कोठारी, नरेंद्र नेगी, जेपी गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें