ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हरिद्वार लोकसभा सीट से दोबारा सांसद बने डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद निशंक के पक्ष में नारेबाजी कर मिष्ठान भी वितरित किया। शुक्रवार को त्रिवेणी घाट हरिद्वार रोड पर भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज डिमरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि डॉ. निशंक के कैबिनेट मंत्री बनने से उत्तराखंड का तेजी से विकास होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी हाईकमान को धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, दिनेश सती, चेतन शर्मा, जयदत्त शर्मा, कपिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, पार्षद सुंदरी कंडवाल, सुदेश कंडवाल, आशुतोष शर्मा, कविता शाह, नीटू शर्मा, भूपेंद्र राणा, पंकज शर्मा, बृजेश शर्मा, स्नेहलता शर्मा, उषा जोशी, शीला पंत, अनिता तिवाड़ी, पवन शर्मा, शोभा सहगल, नम्रता सेमवाल, विवेक गोस्वामी, ऋषि राजपूत आदि उपस्थित थे।
निशंक के मंत्री बनने पर शिक्षकों ने जताई खुशी
ऋषिकेश। निशंक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने गंगोत्री विद्या निकेतन हाईस्कूल के प्रबंधक मंडल और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और खुशी जताई। प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी ने कहा कि तीर्थनगरी के प्रति डॉ. निशंक का विशिष्ट योगदान रहा है। डॉ. निशंक ने प्रदेश का मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के कार्यकाल में उत्तराखंड सरकार में रहते हुए बापूग्राम जैसे पिछड़े क्षेत्र के लिए विद्युत संयोजन और पेयजल व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।