फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरुकता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। स्वस्थ एवं निरोगी रहने के लिए महिलाओं में व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरुकता जरुरी है। महिलाएं माहवारी के दौरान शर्म महसूस न करें, बल्कि इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। स्वच्छता न रखने पर बीमारियां जन्म लेती हैं। यह बात मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने कही। मंगलवार को एम्स ऋषिकेश और लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से महिला जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एम्स परिसर में निर्माण स्थल पर काम कर रही श्रमिक महिलाओं और गायनी ओपीडी में मौजूद महिला मरीजों, उनके तीमारदारों को पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं से निपटने की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान को खुलकर आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि महिलाओं में व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। उन्होंने जागरुकता कार्यक्रम को लेकर लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की सराहना की। कार्यक्रम में गंगा विहार ऋषिकेश निवासी स्वाति टुटेजा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।

पीरियड्स में सामान्य कपड़े का प्रयोग न करें
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. मनोज गुप्ता, गायनी विभाग की डॉ. राजलक्ष्मी, अस्पताल प्रशासन से सहायक आचार्य डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. रश्मि, डॉ. शिल्पा ने महिलाओं को बताया कि महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान सामान्य कपड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे में नैपकिन का उपयोग करना चाहिए। जिसे दिन में कई दफा बदला जाना चाहिए। इस दौरान लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से अस्पताल के चिकित्सकों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए और श्रमिक महिलाओं व गायनी ओपीडी में महिला मरीजों को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में लायंस क्लब से धीरज मखीजा, पंकज चंदानी, अतुल जैन, अभिनव गोयल, योगिता, पूजा, स्वाति, अस्पताल प्रशासन से डीएमएस प्रेरणा बब्बर, लता गोयल, स्त्री रोग विभाग की डॉ. किरन, इंजीनियरिंग विभाग के संजय त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें