फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में डाला जा रहा घरों व प्रतिष्ठानों का कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। तपोवन बाईपास मार्ग से सटे जंगल में घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कूड़ा डाला जा रहा है। खुलेआम नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियों से वन विभाग प्रशासन बेखबर है। इस सुस्त रवैया का आलम यह है कि जंगल के बीच जगह-जगह कूड़े के पहाड़ बन चुके हैं। मलबा सड़कर दुर्गंध फैला रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका मुनिकीरेती के तपोवन बाईपास मार्ग के जंगल में खुलेआम घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कूड़ा उड़ेला जा रहा है। जंगल में विभिन्न जगहों पर लगे कूड़े के ढेर जंगल की आबोहवा को प्रदूषित कर रहे हैं। जगह-जगह लगे पॉलिथीन के ढेर से निकलने वाले रासायनिक पदार्थ जंगल में पनप रहे पौधों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम पंचायत तपोवन के अंतर्गत कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं होने से सफाई कर्मचारी क्षेत्र का कूड़ा करकट एकत्रित कर सड़क से सीधे जंगल में डालने का काम कर रहे है। तपोवन पार्किंग से लेकर बाईपास मार्ग के लगभग एक किलोमीटर के दायरे में सड़क से नीचे जंगल में लगे कूड़े के ढेर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। तपोवन क्षेत्र का कूड़ा कहां डंप किया जा रहा है, इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन, बात नहीं हो पाई। पंचायत अध्यक्ष का पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
.......................................................
बयान
जंगल में कूड़ा डालने की घटना संज्ञान में नहीं है। जंगल में कूड़ा डालना प्रतिबंधित है। अगर ऐसा है तो इस पर दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्पर्शकाला, वन क्षेत्राधिकारी, नरेंद्रनगर वन प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें