फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझा शहर, बेबस नजर आई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बढ़ते तापमान के साथ ही पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण तीर्थनगरी में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई गई है। नगर के अंदरूनी और मुख्य मार्गों में ट्रैफिक बढ़ने के चलते पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में मात्र दस मिनट का सफर पूरे 45 मिनट में किया जा रहा है। वहीं, पुलिस का जीरो जोन वाला अभियान अब हवाई होकर रह गया है। मुख्य चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जाम की समस्या सुलझ नहीं रही है, तो उधर ट्रैफिक संभालने के लिए लगाई गई ट्रैफिक लाइट में बड़ी गड़बड़ी देखने को मिल रही है। मात्र पीली रंग की लाइट ही जल बुझ हो रही है।
विज्ञापन

हरिद्वार से आने वाले ट्रैफिक को चीला बैराज मार्ग पर डायवर्ट किया जा रहा है। इसके चलते नगर में भारी तादात में छोटे बड़े वाहन प्रवेश कर रहे हैं। इन वाहनों के कारण बैराज मार्ग, कोयलघाटी, पुरानी चुंगी, हरिद्वार रोड, त्रिवेणी घाट, दून मार्ग, चंद्रभागा पुल, लक्ष्मणझूला रोड से लेकर मुनिकीरेती, पीडब्ल्यूडी तिराहा, शिवानंद गेट, रामझूला और तपोवन तक जाम की स्थिति बन रही है। इसके अलावा नेपाली फॉर्म से नटराज की ओर आने वाला मार्ग, हीरालाल मार्ग, रेलवे रोड, देहरादून रोड से अलग आंतरिक मार्गों पर भी जाम की स्थिति देेखने को मिल रही है।
सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। पुलिस की ओर से नगर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक को संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, लेकिन पुलिसकर्मी भी ट्रैफिक को सुचारु नहीं कर पा रहे हैं। तहसील चौराहे पर एक पुलिस कर्मी तैनात किया गया है। जो आंतरिक मार्गों से बाईपास की ओर आने वाले वाहनों पर रोक लगा रहा है। जबकि जो वाहन नेपाली फार्म से नटराज जा रहे हैं, उन पर पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं है। यही हाल पुरानी चुंगी, त्रिवेणी घाट चौराहा, दून तिराहा, कोयलघाटी का भी है।
विज्ञापन


ट्रैफिक सिग्नल पर सिर्फ पीली लाइट ही कर रही काम
नगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने प्राइवेट कंपनी को मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का जिम्मा सौंपा था। इसके तहत ट्रैफिक लाइट भी लग गई, लेकिन इन ट्रैफिक लाइटों पर गड़बड़ी देखने को मिल रही है। दरअसल ट्रैफिक सिग्लन में लगी तीन लाइटों लाल, हरी और पीले रंग में से सिर्फ पीले रंग की ही लाइट जल बुझ रही है। इसके अलावा लाल और हरे रंग की लाइट नहीं जल रही है। सोमवार को दून तिराहे पर दिन भर जाम की स्थिति देखने को मिली।

पुलिस की जीरो जोन योजना भी हुई फेल
जयराम आश्रम तिराहे से चंद्रभागा पेट्रोल पंप तक का क्षेत्र कोतवाली पुलिस की ओर से पिछले वर्ष माह दिसंबर में जीरो जोन घोषित किया था। इसके लिए बकायदा कोतवाली में विभिन्न ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों की पुलिस के साथ बैठक भी हुई थी। बैठक में तय भी हुआ था कि उक्त मार्ग में कोई भी विक्रम व ऑटो चालक सवारियां न ही उतारेगा और न ही बैठाएगा। कुछ दिन तक पुलिस का जीरो जोन अभियान धरातल पर भी देखने को मिला, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि यहां विक्रम और ऑटो चालक धड़ल्ले से सवारी उतार और चढ़ा रहे हैं।

कोट्स
नगर की यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी, होमगार्ड और महिला चीता को तैनात किया गया है। यात्रा सीजन होने के कारण वाहनों की आमद बढ़ गई है। इस कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

-रितेश शाह, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें