फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के काम में लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई जा रही सीवर लाइन के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। सोमवार को सीमा डेंटल के समीप एक ट्रक रोड में धंस गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं वरना जानमाल का नुकसान भी हो सकता था। इन दिनों लक्कड़घाट स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के अंतर्गत ऋषिकेश, वीरभद्र मार्ग पर भूमिगत सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके अंतर्गत रोड की खुदाई करके उसमें पाइप लाइन बिछाई जानी है। लेकिन संबंधित ठेकेदार पाइप लाइन बिछाने का कार्य केवल औपचारिक ढंग से कर रहा है। सीवर लाइन बिछी जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आए दिन यहां पर दो पहिया और चौपहिया वाहन धंस रहे हैं।
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने के बाद ऊपर से मिट्टी को पानी दिया जाता है, जिससे मिट्टी की पकड़ मजबूत होती है। मिट्टी की पकड़ मजबूत होने के बाद इन रास्तों पर यातायात चालू किया जाता है। वाहनों को दुर्घटना से बचाने के लिए सीवर लाइन की साइडों पर टेप भी लगाई जाती है। जबकि संबंधित ठेकेदार सीवर लाइन को ढककर आगे खुदाई करता जा रहा है और पीछे दुर्घटनाओं को न्यौता दिया जा रहा है।
सोमवार को भी एक बाइक को बचाने के चक्कर में सुबह करीब 5 बजे सीमा डेंटल के समीप एक ट्रक यूके-17सीए-9797 सीवर लाइन बिछी जमीन में धंसता चला गया और टेढ़ा हो गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं वरना जानमाल का नुकसान भी हो सकता था। चालक शाहीद निवासी बनेढ़ा, जिला रुड़की ने बताया कि ट्रक में लंढौरा से ईंटें भरकर ला रहा था। बाद में जेसीबी की सहायता से ट्रक को निकाला गया।
विज्ञापन

कोट्स
जहां पर ट्रक धंसा था वहां पर पहले एक मेनहोल था। वहां पर मिट्टी की पकड़ मजबूत न होने से ट्रक धंस गया। बाद में उसे जेसीबी की सहायता से निकाल दिया गया। सीवर बिछाए रास्ते पर पानी डालकर मिट्टी को मजबूती दी जा सकती है। सीवर लाइन बिछाने का कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है।
- विप्लव घोष, एसटीपी प्रोजेक्ट ठेकेदार

एसटीपी के अंतर्गत सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। ट्रक धंसने का मामला संज्ञान में है। ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
संदीप कश्यप, प्रोजेक्ट मैनेजर, नमामि गंगे

बाक्स
--------
कार्य में लापरवाही पर भड़के विस अध्यक्ष
सोमवार को विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल नमामि गंगे परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके तहत सीवर लाइन बिछाने का निरीक्षण किया। जगह-जगह गड्ढे देख विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। इस दौरान सड़क पर एक धंसा हुआ ट्रक देखकर विस अध्यक्ष भड़क उठे। इसी दौरान मौके पर मौजूद पटवारी भी गड्ढे में गिर पड़ा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को फटकार लगानी शुरू कर दी। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अफसर या ठेकेदार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम प्रेमलाल और संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें