फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क के निर्धारण में पर्यटकों की सुविधा का रखें ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ने राफ्टिंग व्यावसायियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राफ्टिंग व्यावसायियों की समस्याओं को सुना और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना मुनिकीरेती में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने शुल्क के निर्धारण में लोगों की सुविधा को भी ध्यान में रखे जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बिना लाइसेंस के गाइड का प्रयोग किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने लाइफ जैकेट के मानक पूरे करने की हिदायत दी। क्लिप जंपिंग को गैर वैधानिक बताते हुए उक्त स्थान पर लगाई गई दुकानें शीघ्र हटाने के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि रोस्टर प्रणाली और एकल मार्ग व्यवस्था लागू होने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुनिकीरेती में होने वाले पाटा सम्मेलन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी को सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देेश दिए। इस मौके पर उन्होंने पंडाल व प्रदर्शनी स्थल पर अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करने और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस समय से तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें