फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पाने वाले डीएसबी के छात्रों का विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बताया कि आठ व नौ फरवरी को सीबीएसई की ओर से दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। प्रदर्शनी में देश के लगभग 450 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने चार्ट व मॉडल प्रस्तुत करने के साथ ही व्याख्यान दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएसबी के छात्रों ने मैथेमेटिकल मॉडलिंग ऑफ सेडिमेंट एल्ड इन कैचमेंट्स विषय के अंतर्गत मृदा अपरदन का विभिन्न मॉडल व चार्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया। इन छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर निर्णायक मंडल की ओर से विजेता घोषित किया गया। इस मौके पर डीएसबी के छात्र मानस बिष्ट व विश्रवा तिवारी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य शिव सहगल व चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें