फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में आरएस क्लब ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हृषिकेश वसंतोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा मटकी फोड़ और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री भरत मंदिर परिसर में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता का विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने शुभारंभ किया। श्री भरत मंदिर परिसर में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नगर के सात विद्यालयों की टीम टीम ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 15 फीट, 17 फीट, 19 फीट और 21 फीट की ऊंचाई पर मटकियां बनाई गई थीं। प्रतियोगिता में आरएस क्लब के छात्रों ने प्रथम स्थान, चंद्रेश्वर महादेव क्लब ने द्वितीय और पांडवाज ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सांत्वना पुरस्कार जीतने वालों में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की टीम रही। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रथम स्थान पाने वाली टीम को विवेकाधीन कोष से 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को पांच हजार और बालिकाओं की दोनों टीमों को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार से उत्तराखंड में विभिन्न त्योहारों के अवसर पर मेलों की परंपरा है उसी प्रकार वसंतोत्सव समिति के माध्यम से की गई मटकी फोड़ प्रतियोगिता बृहद रूप धारण कर रहा है।

गणेश पंचरत्न, ऐ गिरि नंदनी...
ऋषिकेश। भजन संध्या का शुभारंभ सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भजन संध्या में प्रथम प्रस्तुति के रूप में सूर्य गायत्री ने गणेश पंचरत्न, ऐ गिरि नंदनी, ब्रह्म मुकुटे, भाग्यदा लक्ष्मी, जय राधा वाधव, राम गोविंद हरि की पर सधे सुरों की प्रस्तुति दी। इसके बाद बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। इसमें कुल 26 विद्यालयों के 867 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। इसी क्रम में भक्ति और फिल्मी गीतों पर छात्रों ने थिरकने का अनूठा अंदाज पेश किया। स्कूली बच्चों की सधी हुई प्रस्तुति ने जमकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


ओम राय बने अंडर-13 बैडमिंटन के विजेता
ऋषिकेश। वसंतोत्सव के दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। स्पर्धा के अंतिम दिन पुरुष वर्ग अंडर-13 में ओम राय विजेता रहे। अंडर-15 में वैभव बिष्ट ने जीत हासिल की। इसके अलावा अंडर-19 में विनायक जिंदे ने वैभव शर्मा और ओपन सिंगल्स में सिद्धांत रजवाड़ा ने विशाल मेहर को हराया। पुरुष डबल्स में कांटे की टक्कर देते हुए मानवेंद्र भंडारी व ललित टम्टा ने वरुण भाटिया व कमल डंग की जोड़ी को हराया। महिला वर्ग में अदिति शर्मा ने राशि लखेड़ा को हराकर जीत दर्ज की। नत्था सिंह पोखरियाल की स्मृति में लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से आयोजित रॉयल बैडमिंटन प्रतियोगिता कि विजेता खिलाड़ियों को सीओ विरेंद्र सिंह रावत ने सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, विनय उनियाल, पंडित रवि शास्त्री, दीप शर्मा, जयेंद्र रमोला, अभिषेक शर्मा, वरुण शर्मा, वत्सल शर्मा, भानुप्रताप रावत, विनय सारस्वत, गोविंद सिंह रावत, अमित सक्सेना, नर्मदा सेमवाल, मनोज सेठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें