फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विवेक को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर पीजी कॉलेज ऋषिकेश की ओर से एनसीसी कैडेट्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के पांच छात्रों का सम्मानित किया गया। शुक्रवार को महाविद्यालय के यूओ विवेक थापा को 26 जनवरी में हुई प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग करके लौटने पर महाविद्यालय के एनसीसी विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रचार्य डॉ. एनपी महेशवरी ने विवेक थापा व साथ ही थल सैनिक कैंप कर आने वाले पांच कैडेट्स रोहित, अंजलि, प्रियंका, तारा, अवंतिका, हरिओम को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय से राष्ट्रीय कृमि दिवस के उपलक्ष्य में जागरुकता रैली का आयोजन भी किया गया। सभी एनसीसी कैडेट व रोवर रेंजर्स के छात्र- छात्राओं ने पोस्टर, हैंडविल, स्लोगन व नारों के माध्यम से जगह-जगह लोगों को कृमि संक्रमण से बचने के लिए एल्बेंडाजोल दवाई के महत्व को समझाया। इस अवसर पर डॉॅ. अशोक नेगी, डा.ॅ दयाधर दीक्षित, डा.ॅ विनोद अग्रवाल, डॉ. एनपी नगवाल, डॉ. एससी पंत, डॉ. रितु कश्यप, डॉ. भरत, मयंक रैवानी, प्रिया, अवंतिका, पारस नाथ, हर्ष कुमार, शुभम गौड़ , अमित गांधी, सक्षम, शिवा, मीनाक्षी, पूजा, अर्चना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें