ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
उत्तराखंड से मेरा पुराना नाता रहा है, मेरा बचपन उत्तराखंड की आबोहवा में ही बीता है।
ये बातें बुधवार को तीर्थनगरी पहुंचे चर्चित गायक सोनू ने कहीं। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर पं. रवि शास्त्री व सारथी सामाजिक संस्था के सदस्यों ने सोनू निगम का स्वागत किया। सारथी संस्था के सदस्यों ने सोनू निगम को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और वर्ष 2019 की गोमुख कलश यात्रा में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान सोनू निगम ने गंगा में हो रहे प्रदूषण पर चिंता जताई और गंगा स्वच्छता पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर समाजसेवी नवीन चंद्रा, राम चौबे, अभिषेक शर्मा, दीपक दर्गन आदि उपस्थित रहे।