श्यामपुर में महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए चेक वितरित करते जिला सहकारी बैंक देहरादून के अध्य
- फोटो : RISHIKESH
श्यामपुर। दीनदयाल उपाध्याय किसान ऋण योजना के तहत श्यामपुर में तीन समूह की 15 महिलाओं को डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक शाखा श्यामपुर की ओर से एक-एक लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड़ ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार हेतु कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। रीना रांगड़ ने बताया गया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से चलाए जा रहे दीनदयाल उपाध्याय किसान ऋण योजना के तहत शून्य प्रतिशत ब्याज पर ग्रामीण महिलाओं को पशुपालन, ब्यूटी पार्लर आदि के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया है। इस कार्य के लिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया। डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक देहरादून के अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को ऋण मुहैया कराया। इससे महिलाएं स्वरोजगार स्वावलंबी बनेंगी। महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी। इस मौके पर समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड के विशेष प्रयास से उत्तराखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही। इस अवसर पर रमन रांगड, मीरा अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार, अमित कलूड़ा, शेर सिंह कलूड़ा, गौरव कंडियाल, शुभम बिष्ट आदित्य राणा आदि मौजूद रहे।