फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे तीर्थनगरी के 15 खिलाड़ी

Fri, 09 Oct 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के 15 खिलाड़ी उत्तराखंड स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन देहरादून जनपद की टीम में किया गया है। आगामी 10 से 12 अक्तूबर तक ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

एकेडमी की निदेशक और टीम मैनेजर प्रज्ञा जोशी ने बताया कि जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय जुजित्सु चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने का सीधा अवसर मिलेगा। देहरादून जिले की टीम में ऋषिकेश के बालक वर्ग से तेजस सिंह, स्वराज गैरोला, समर्थ रावत और अक्षित भंडारी को शामिल किया गया है। वहीं बालिका वर्ग में नितिका पंत, सौम्या गैरोला, अश्मिका कुकरेती, उन्नति रावत, प्रतिष्ठा रावत, अनन्या राठौर, प्रकृति रावत, स्वस्ति गैरोला, अनन्या कृषाली, मांसी बुटोला और खुशी दुरियाल ने अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें