फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार सभा के मनोज अध्यक्ष, पदम बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। व्यापार सभा के द्विवार्षिक चुनाव में मनोज कालड़ा ने प्रतिद्वंदी को 30 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया जबकि जबकि महामंत्री पद पर पदम कुमार शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी को 34 मतों से परास्त कर जीत हासिल की है। दोनों विजेेताओं को शपथ लोकसभा चुनाव के बाद दिलाई जाएगी। चुनाव अधिकारी नवल कपूर ने बताया कि रविवार को व्यापार सभा के द्विवार्षिक चुनाव सुबह दस से तीन बजे तक आयोजित किए गए। चुनाव में सभी 59 सदस्यों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर मनोज कालड़ा को कुल 44 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी नरेश अग्रवाल को 14 मत मिले। महामंत्री पद पर पदम कुमार शर्मा को 46 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अश्वनी कुमार को कुल 12 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि दोनों ही पदों पर एक-एक मत अवैध मिला। नवनिर्वाचित पदाधिकारी एक अप्रैल के बाद अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। इस अवसर पर राकेश नागपाल, रमन जौहर, सतीश कालडा, रोशन लाल सेठी, राजेन्द्र सेठी, विपिन सेठी, चंद्रभूषण कपूर, हर गोपाल अग्रवाल, सूरज गुल्हाटी, विजय जैन, महेन्द्र जैन, श्रवण जैन, जगदीश उनियाल, बृजेश कुमार, मनीष सचदेवा, कीमती लाल, विपिन सेठी, नवदीप मेहता, राजीव सिंघल, मधुसूदन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें