फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा क्रांति यात्रा आज पहुंचेगी डोईवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन

युवा कांग्रेस की ओर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित की जा रही युवा क्रांति यात्रा आज डोईवाला पहुंचेगी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देर शाम तक यात्रा के स्वागत के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के नेतृत्व में युवा क्रांति यात्रा बुधवार को उत्तराखंड में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष यादव ने बताया कि डोईवाला विधानसभा में देर अपराह्न चार बजे क्रांति यात्रा पहुंचेगी। स्वागत को भव्य रूप देने के लिए विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राहुल सैनी, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता संदीप चमोली, स्वतंत्र बिष्ट, गौरव मल्होत्रा, हर्षित उनियाल, सावन राठौर, आसिफ हुसैन और अमित सैनी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें