ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
सूर्या यूथ क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हनुमान मंदिर क्लब आईडीपीएल के नाम रहा। हनुमान मंदिर क्लब ने फाइनल मुकाबले में ओल्ड क्लब चौदहबीघा को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
पूर्णानंद क्रीड़ा मैैदान में बुधवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। हनुमान मंदिर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 15 ओवरों में कुल 194 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओल्ड क्लब चौदहबीघा की टीम 186 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब हनुमान मंदिर क्लब के शिवा को मिला। शिवा ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुए पारी में 64 रनों का योगदान दिया। विजेता टीम को कृषि मंत्री व स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीओ नरेंद्र नगर जेपी जुयाल, मुनिकीरेती थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी, सभासद राजेंद्र थलवाल, वीरेंद्र सिंह चौहान, सुभाष चौहान आदि उपस्थित रहे।