एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में वैक्सीन लगवाने का इंतजार करते लोग।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एसपीएस सरकारी अस्पताल, मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक में 18 आयु वर्ग वाले 1340 लोगों का टीकाकरण हुआ।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डॉ. एसके पंत ने बताया कि सरकारी अस्पताल में 45 आयु वर्ग के 90 लोगों को पहला और इसी वर्ग के 82 लोगों को दूसरी वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा विदेश यात्रा पर जाने वाले 18 लोगों का टीकाकरण हुआ। हरिद्वार रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में 18 से 44 आयु वर्ग के 222 लोगों का टीकाकरण हुआ। पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में 18 आयु वर्ग के ऊपर वाले 450 लोगों को टीकाकरण हुआ। यमकेश्वर ब्लॉक में 18 आयु वर्ग के ऊपर वाले 480 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं मुनिकीरेती, यमकेश्वर और ऋषिकेश में 2373 लोगों का कोविड-19 जांच हुई। सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही।