ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गुमानीवाला का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज थे। इस अवसर पर बच्चों ने हिंदी नाटक, डांडिया, गढ़वाली नृत्य, महिला सशक्तीकरण, अंग्रेजी नाटक सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि जगद्गुरु आश्रम, हरिद्वार के स्वामी राज राजेश्वराश्रम ने बच्चों से आह्वान किया कि वो शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी ग्रहण करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव कुमार सहगल ने विद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्चारी, गंगाराम आडवानी, विनोद अग्रवाल, बीएम बडोनी, सतेंद्र भट्ट के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद थे।