फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी करें प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के प्रथम वार्षिकोत्सव पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग करने को कहा। प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय को विधायक निधि से दो लाख रुपये की लागत से कंप्यूटर व फर्नीचर देने की घोषणा की है। साथ ही विद्यालय के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 10-10 हजार रुपये तथा 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने बच्चों को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी एमएस राणा, प्रधानाचार्य ओपी जोशी, पीटीए अध्यक्ष अमित कुमार, संतोषी भट्ट, मोनिका रौतेला, हरेंद्र राणा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. चंडी प्रसाद ढौडियाल, ललित मोहन जोशी, रमाशंकर विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, डॉ. संजय गांधी, विजयपाल, दिवाकर नैथानी, सुशील सैनी, सरोज लोचन, मीना शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें