फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ घरों तक झंडा और स्टीकर लगाने का लक्ष्य : करन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान के तहत डोईवाला के सबसे वरिष्ठतम कार्यकर्ता के आवास पर ध्वज लगाकर नगर में अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को नगर के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक कार्यकर्ता राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के बड़े भाई ताराचंद अग्रवाल के आवास पर भाजपा ध्वज और स्टिकर लगाकर अभियान को गति दी गई। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ताराचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़े संस्मरण साझा कर उनका उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री करन बोरा ने कहा कि पांच करोड़ घरों तक झंडा और स्टीकर लगाने के लक्ष्य को पाने के लिए गांव देहात तक अभियान चलाना होगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों का ब्यौरा लोगों के सामने रखते हुए कहा कि जनता चट्टान के रूप में भाजपा संगठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ दे रही है। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मंदीप बजाज ने कहा कि भाजपा का ध्वज विकास का प्रतीक बन गया है। अभियान के दौरान मुख्य व्यावसायी ईश्वरचंद अग्रवाल, प्रवीण कुमार कन्नौजिया, सुशील जायसवाल, सतेंद्र चौधरी, अभिषेक अग्रवाल, भारत गुप्ता, कैलाश मित्तल, पूरण कौशल, राजेश कन्नौजिया आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें