ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि मोर्चा लोकसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए विभिन्न योजनाओं संचालित की जा रही है। मंगलवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजयुमो के भानियावाला मंडल अध्यक्ष गौरव जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को प्रभावी बनाने और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही लोकसभा चुनावों में जीत का आधार तैयार करेगी। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के मध्य ले जाने की भी बात कही। मंडल अध्यक्ष गौरव जोशी ने उन्हें मंडल स्तर पर किए जा रहे संगठन के कार्यक्रमों की जानकारियां दी। देहरादून में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगलवार शाम को दिल्ली लौट गए।