फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक व शिक्षक बच्चों को शिक्षा के प्रति करें प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । राजश्री चिल्ड्रन अकादमी की ओर से वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मंगलवार को गुमानीवाला स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिक समारोह का विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा है कि छात्रों को शिक्षा के लिए अभिभावकों व शिक्षकों की ओर से प्रेरित किया जाना चाहिए जिससे आधुनिक युग में छात्र किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पीछे न रहें।
विज्ञापन

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को विवेकाधीन कोष से 500 - 500 रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में हंस कल्चरल सेंटर शाखा प्रभारी प्रदीप राणा, बैंक मैनेजर अंशु रावत, पार्षद वीरेंद्र रमोला, प्रधानाचार्य योगेश सेमवाल, प्रबंधक केएल बहुगुणा, रजनी शर्मा, सत्यपाल सिंह राणा, मोहन लाल उनियाल, गोविंद महर, दर्शनलाल उनियाल, संजय पोखरियाल, पितांबर दत्त, रमेश कुमार, पूर्णानंद, किशोर पैन्यूली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें