फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पीएलएमएस परिसर में 12 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Thu, 24 Sep 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच पदों पर नौ और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए तीन दावेदार मैदान में,
विज्ञापन

-कोषाध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन, जांच के बाद निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति होगी साफ
ऋषिकेश। पीएलएमएस परिसर में छात्रसंघ चुनाव पर बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। छात्रसंघ के पांच पदों के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रियांशु कुमाई और वैभव रावत ने नामांकन कराया है। उपाध्यक्ष पद पर निकिता प्रजापति और उदित झा, सचिव पद पर अखिल गुलियाल और रेहान बंदोलिया व सह सचिव पद पर कामना रांगड़ और कशिश राजपूत ने दावेदारी पेश की है। कोषाध्यक्ष पद के लिए अंजली कोठियाल ने नामांकन कराया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए कुनाल नेगी, प्रिंस और ओम जयसवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान परिसर में चुनावी माहौल नजर आया। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ रैली निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन होने के कारण इस पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें