फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला जला जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। पुलवामा हमले को लेकर क्षेत्र के लोगों में पाकिस्तान की कायराना करतूत को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। डोईवाला में कई स्थानों पर पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले जलाकर आक्रोश की अभिव्यक्ति दी गई। सरकार से जवाबी कार्रवाई करने की मांग की गई। विरोध स्वरूप नगर के व्यापारियों ने सांकेतिक रूप से प्रतिष्ठानों को बंद रखा। बृहस्पतिवार को डोईवाला में कई स्थानों पर पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन किया गया। सुबह हिंदूवादी संगठन विहिप और बजरंग दल ने डोईवाला चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले को जलाया।
विज्ञापन

इस दौरान विहिप नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, हरेंद्र बालियान, योगेंद्र राणा, वरदान सेठ, ओम उपाध्याय, अंकित राजपूत, अविनाश, अभिषेक, अनिल खत्री, शिवा, विजय बख्शी, मंदीप बजाज, सुमित राजपूत, विनित वर्मा, वैैभव आदि मौजूद थे। तेलीवाला गांव में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले को जलाया। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुतला दहनकर आक्रोश जताया। कहा कि आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार कठोर कार्रवाई करे। इस दौरान अब्दुल रज्जाक, हाजी अमीर हसन, डॉ. सादिक अली, नासिर अली, गयासुदीन, मोहम्मद अकरम, इरशाद अली, महताब अली, इम्तियाज अली, मुस्तकीम, मुस्तफा, नदीम, फुरकान अहमद आदि लोग थे।
भानियावाला क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के विरोध में नारेेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा के राजेंद्र, मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, दीवान सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, राजकुमार, नितिन बड़थ्वाल, सुंदर दास, रोहित बडोला, ममता नयाल, पूनम चौधरी, चंद्रप्रकाश तिवारी, वेदप्रकाश कंडवाल, बुध सिंह, अवतार सिंह, उमाकांत बहुगुणा आदि मौजूद थे। दूसरी ओर दी प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला में श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से शहीदों का नमन किया गया। यहां निदेशक मनिंदर सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र कौर जुनेजा, दिनेश त्रिपाठी, श्वेता अग्रवाल आदि मौजूद थे। इसके अलावा व्यापार मंडल भाजपा के राजन गोयल, डोईवाला के रमेश वासन, करन वोरा, अश्वनी गुप्ता आदि ने निंदा की। पेन इंडिया स्कूल भानियावाला में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें