फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पुतले फूंके तो कहीं कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। पुलवामा में हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को जनता सड़कों पर आ गई। जगह-जगह पाकिस्तान के पुतले फूंके गए तथा शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। दून इंस्टीट्यूट श्यामपुर के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। इंस्टीट्यूट से निकाला गया कैंडल मार्च मुख्य हाईवे से गुजरा। इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री से मांग की गई कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कैंडल मार्च श्यामपुर, नेपालीफार्म तिराह, खैरीखुर्द, गढ़ी तिराहा आदि से होकर वापस कॉलेज पहुंचा। इस मौके पर निदेशक नीरज कुमार, अरुण कांत पैन्यूली, रंदीम सिंह, कुलविंदर सिंह, गौरव संगर, भूपेंद्र सिंह, मनोज गैरोला, रेणु बहुगुणा, डॉ. देवेंद्र सिंह, नम्रता सिंह, रचना, प्रीति, हरीश पांडे, वीरेंद्र नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

सिटी गेट में पार्षद गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गए। साथ ही प्रधानमंत्री से मांग की गई कि इस घटना में शामिल आतंकवादियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुतला दहन में पार्षद गौरव कौशिक, सुयश मिश्रा, अश्वनि पाल, विजय कुमार, नीरज अग्रवाल, अशोक कुमार आदि शामिल थे। उधर, जन संघर्ष मंच की ओर से गुर्जर प्लाट से अमित शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। जन संघर्ष मंच के संयोजक श्याम लाल एवं अध्यक्ष गोपाल बत्रा ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के हमले को कायरतापूर्ण करार दिया गया। इस मौके पर पुरुषोत्तम प्रसाद बडोनी, महेंद्र सिंह राणा, पुरुषोत्तम राणा, राजेंद्र धीमान, हरीश रावत, ऋषि राम सेमवाल, अर्जुन सिंह रावत, शंकर दयाल जुयाल, मेहताब सिंह नेगी, नाजमा, सरिता आदि मौजूद थे।
उधर, भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर के कार्यकर्ताओं ने भी आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता श्यामपुर पुलिस चौकी पर एकत्रित होकर खदरी चौक तक पाकिस्तान के पुतले को घसीटते हुए ले गए। बाद में खदरी फाटक पर पहुंच कर पाकिस्तान का पुतला जलाया और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना, मंडल महामंत्री प्रदीप नेगी, भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव चौहान, उपाध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला मंत्री रजनीश शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत चमोली, मंडल उपाध्यक्ष रवि शर्मा, हरपाल राणा, राम रतन रतूड़ी, नगर निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल, विपिन पंत, वीरेंद्र रमोला, राजेश जुगलान, सतपाल राणा, राजीव गुप्ता, जगदंबा सेमवाल, रविन्द्र रमोला, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें