ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
वसंत मेले के आयोजन के बाबत बृहस्पतिवार को नगर निगम के स्वर्णजयंती सभागार में मेयर अनीता ममगाईं की अध्यक्षता में ऋषिकेश वसंतोत्सव समिति की बैठक हुई। बैठक में वसंत मेले के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और लोगों से सुझाव लिए गए।
मेयर अनीता ममगाईं ने बताया कि वसंतोत्सव 7 से 11 फरवरी तक मनाया जाएगा। इसके तहत सात फरवरी को क्रॉस कंट्री दौड़, बैडमिंटन प्रतियोगिता, दंगल, वसंत रॉक स्टार, आठ फरवरी को छात्र-छात्राओं की कला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, दंगल प्रतियोगिता का समापन, सांस्कृतिक संध्या, 9 फरवरी को छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, सूर्य गायत्री, 10 फरवरी को भगवान भरत की शोभायात्रा, बेबी शो, कर्तव्य बैंड, कवि सम्मेलन, 11 फरवरी को वरिष्ठ नागरिक दौड़, भंडारा, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रम होंगे। मेले में गढ़वाल के व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। बैठक में मेला समिति के संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, दीप शर्मा, महामंत्री विनय उनियाल, कोषाध्यक्ष मेजर गोविंद सिंह रावत, जयेंद्र रमोला, प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, मीडिया प्रभारी पंडित रवि शास्त्री, पार्षद धीरेंद्र जोशी, विमला रावत, लक्ष्मी रावत, राजकुमारी, जयप्रकाश नारायण, ललित मोहन मिश्रा, विकास तिब्बतिया, सुमित पंवार, रीना शर्मा, गुरविंदर सिंह, राधा रमोला, ऊषा जोशी आदि मौजूद रहे।